युवाओं को कौशल विकास और आर्थिक सहायता के माध्यम से सशक्त बनाने के लक्ष्य पर आधारित यह योजना उन्हें सफल करियर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा देती है।
योजना का उद्देश्य युवाओं को सही मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर दिशा, प्रशिक्षण और पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान करना।
आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को professional courses के लिए सहायता प्रदान करना।
युवाओं को आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु mentoring और सहयोग देना।
कई युवा प्रतिभाशाली होते हुए भी संसाधनों, मार्गदर्शन और अवसरों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। यह योजना उन्हें शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास से जोड़कर बेहतर भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास है।
हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि युवाओं को सक्षम बनाना है ताकि वे स्वयं आगे बढ़ें और समाज को भी कुछ लौटाने की भावना रखें।
जरूरतमंद छात्र या परिवार संस्था से संपर्क करता है।
आर्थिक स्थिति, योग्यता और दस्तावेजों की समीक्षा होती है।
छात्र को उचित mentor, training या सहायता से जोड़ा जाता है।
शिक्षा, कौशल या स्वरोजगार की दिशा में सहयोग दिया जाता है।
आपका सहयोग किसी युवा को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भर जीवन की नई दिशा दे सकता है।
Contact VGF